लाल से नारंगी हुआ डीडी न्यूज का लोगो: टीएमसी ने लगाया दूरदर्शन के भगवाकरण का आरोप, कहा – ये प्रसार नहीं ‘प्रचार भारती’

Share This Story

Share This Story

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पब्लिक ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन ने अपने लोगो को बदल दिया है। इसके अंतर्गत लोगो को लाल से बदलकर नारंगी कर दिया है। इसे लेकर डीडी न्यूज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से घोषणा की है। जिसमें कहा गया, ‘हालांकि हमारे मूल्य वही हैं, हम अब एक नए अवतार में उपलब्ध हैं। एक ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जो पहले कभी नहीं देखी गई। बिल्कुल नए डीडी न्यूज का अनुभव करें। डीडी न्यूज – भरोसा सच का।’ हालांकि विपक्ष ने दूरदर्शन के इस बदलाव पर नाराजगी जताई है।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि दूरदर्शन का भगवाकरण हो गया है। ये अब प्रसार नहीं, प्रचार भारती हो गया है। पार्टी राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने वीडियो जारी कर कहा कि एक तटस्थ पब्लिक ब्रॉडकास्टर अब पक्षपाती सरकार के साथ एक धर्म और संघ परिवार के रंग को शामिल करके मतदाताओं को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रसार भारती के पूर्व सीईओ के रूप में दूरदर्शन के लोगो का भगवाकरण देखकर दुख होता है।
ये प्रसार नहीं, प्रचार भारती सरकार ने आगे कहा, ‘मैं यह महसूस कर रहा हूं कि यह अब प्रसार भारती नहीं है, यह प्रचार भारती है। सरकार ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी बताया है। सरकार साल 2012 से साल 2016 तक दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की देखरेख करने वाली संस्था प्रसार भारती के सीईओ रह चुके हैं।’ जवाहर सरकार के अलावा कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी दूरदर्शन के लोगो में हुए बदलाव को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘दूरदर्शन के लोगो का रंग बदलना सरकारी संस्थानों पर कब्जा करने का सरकार का प्रयास है। ऐसे कदम देश के पब्लिक ब्रॉडकास्टर की विश्वसनीयता को कमजोर करते हैं।’
रंग नारंगी, भगवा नहीं – प्रसार भारती सीईओ विपक्ष द्वारा दूरदर्शन लोगो के भगवाकरण होने के आरोप पर प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी का जबाव सामने आया है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए गौरव ने कहा, ‘लोगो का रंग नारंगी है न कि भगवा। सिर्फ लोगो में ही बदलाव नहीं हुआ है, बल्कि हमने डीडी के पूरे लुक और फील को अपग्रेड किया गया है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इस बारे में अर्नगल टिप्पणी कर रहे हैं। हम पिछले छह-आठ महीने से डीडी के लुक और फील को बदलने पर काम कर रहे थे।’

विपक्ष के आरोप पर बीजेपी का पलटवार विपक्ष के आरोपों पर सत्ताधारी बीजेपी ने पलटवार किया है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर भगवा से नफरत करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘भगवा से इतनी नफरत है इन लोगों को। भगवा रंग का आनंद ये लोग नहीं ले सकते। ये लोग सिर्फ तुष्टिकरण करने वाले लोग है। वहीं आंध्र प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष ने कहा- जब दूरदर्शन 1959 में लॉन्च किया गया था, तो इसका लोगो भगवा था। सरकार ने मूल लोगो को ही अपनाया है, तो लिबरल्स और कांग्रेस नाराजगी जता रहे हैं। यह स्पष्ट करता है कि वे भगवा और हिंदुओं के प्रति घृणा रखते हैं।’

 

 

 

Join Channels

Share This Story

The Bombay Tribune Hindi

फॉलो करें हमारे सोशल मीडिया

Recent Post

वोट करें

What does "money" mean to you?
  • Add your answer