पठान में दीपिका ने पहनी थी बिकनी अब जवाब में नयनतारा को भी पहननी पड़ेगी?

Share This Story

Share This Story

मुंबई: शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म को दर्शकों की तरफ से भरपूर प्यार मिला। अब पठान के बाद शाहरुख जवान बनकर फ़िल्मी पर्दे पर एंट्री करेंगे। फिल्म में शाहरुख के साथ एक्ट्रेस नयनतारा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए नयनतारा बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। कहा जा रहा है कि जवान में नयनतारा का बिकनी सीन होगा। अब इसमें कितनी सच्चाई हैं आइए बताते हैं आपको।

बिकनी पहनेगी नयनतारा

हाल ही में खबरे आईं थी कि जवान में एक गाने के लिए फिल्म की एक्ट्रेस नयनतारा बिकिनी पहनेंगी। कहा जा रहा था कि जैसे पठान के गाने बेशर्म रंग में दीपिका ने बिकनी पहनी थी वैसे ही जवान के एक गाने में नयनतारा बिकनी पहनेंगी। हालांकि अब कहा जा रहा है कि ‘जवान’ में नयनतारा का बिकिनी वाले सीन का ‘पठान’ से कोई ताल्लुक नहीं है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक नयनतारा फिल्म जवान में बिकनी पहन सकती है। उन्हें बिकनी जैसे आउटफिट्स पहनने में कोई भी दिक्क्त नहीं है। इससे पहले भी वह कई तमिल फिल्मों में बिकनी में नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें, इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि पठान में दीपिका ने बिकनी पहनी थी इस वजह से जवान में नयनतारा को बिकिनी पहननी पड़ रही है। गौरतलब है कि पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग में दीपिका की भगवा बिकनी पर खूब बवाल हुआ था। हालांकि फिल्म को इस विवाद से काफी फायदा भी हुआ था।

इन फिल्मो में नजर आएंगे शाहरुख

वहीं शाहरुख़ खान की फिल्मों की बात करें तो अभिनेता हाल ही में फिल्म ‘पठान’ में नजर आए थे। शाहरुख फैंस को ‘डंकी’ की जानकारी पहले ही मिल चुकी है। वहीं फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जबरदस्त होने वाली है। शाहरुख़ खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और विजय के अलावा नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

 

Join Channels

Share This Story

The Bombay Tribune Hindi

फॉलो करें हमारे सोशल मीडिया

Recent Post

वोट करें

What does "money" mean to you?
  • Add your answer