एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा, शाह बोले, आपातकाल की आई याद

Share This Story

Share This Story

नई दिल्ली — एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने रिपब्लिक टीवी चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी की बुधवार सुबह मुंबई में गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की और इसे चिंताजनक कार्रवाई बताया है। गिल्ड द्वारा आज यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि महाराष्ट्र के मुंबई शहर में सुबह पुलिस ने अचानक अर्नब गोस्वामी को उनके घर से हुई गिरफ्तारी से हम सब स्तब्ध हैं और इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं।

गिल्ड की अध्यक्ष सीमा मुस्तफा और महासचिव संजय कपूर द्वारा जारी इस विज्ञप्ति में गिल्ड ने महाराष्ट्र सरकार से यह भी अपील की है कि वह श्री गोस्वामी के साथ सम्मानजनक ढंग से पेश आये और सरकार की आलोचना करने में राजसत्ता मीडिया के रास्ते में किसी तरह की बाघा न पहुंचाए। गौरतलब है कि श्री गोस्वामी को आज सुबह पुलिस ने उनके घर पर धावा बोलकर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

अर्नब की गिरफ्तारी ने आपातकाल की याद ताजा कर दी: शाह

नई दिल्ली — केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रिपब्ल्क टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को प्रेस की आजादी पर हमला करार देते हुए कहा है कि इससे आपातकाल की याद ताजा हो गई है। मुंबई में आज पुलिस द्वारा अर्नब की गिरफ्तारी के बाद केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ट्विट कर इसकी निंदा की।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्विट कर कहा कि कांग्रेस और इसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राज्य शक्ति का दुरूपयोग व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यह हमें आपातकाल की याद दिलाता है। स्वतंत्र प्रेस पर हमले का विरोध किया जाना चाहिए और किया जाएगा। अर्नब गोस्वामी को आज सुबह पुलिस ने मुंबई में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्टों के अनुसार पत्रकार को आत्महत्या के एक पुराने मामले में उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Join Channels

Share This Story

The Bombay Tribune Hindi

फॉलो करें हमारे सोशल मीडिया

Recent Post

वोट करें

What does "money" mean to you?
  • Add your answer